उरई, अप्रैल 27 -- कोंच। संवाददाता दो नशेबाज नौजवान सरेराह भिड़ गए, और जमकर एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए तब कहीं जाकर इलाकाई लोगों ने बीच-बचाव किया।सोमवार को नगर में बीच सड़क सरेराह पुलिस के डर खौफ से दूर निडर होकर दो नशेबाज एक-दूसरे को जमकर मारते-पीटते रहे। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दोनों सरेराह भिड़ गए। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...