नई दिल्ली, जुलाई 7 -- राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस लगातार हमलावर है। पार्टी ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार भी इस चोरी को रोकने में विफल रही। साथ ही कहा कि इस प्रकरण से पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है। यह भी पढ़ें- Delhi News: चढ़ावा प्रकरण:: चढ़ावा मामले में लीपापोती की कोशिश: कांग्रेस कांग्रेस के आरोप राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ट्रस्ट को पहले से मंदिर के चढ़ावा में चोरी की जानकारी थी, लेकिन मामला दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने ट्रस्ट को भंग कर धर्माचार्यों को शामिल करते हुए नया ट्रस्ट बनाने की मांग की। गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग चाल-चरित्र और चेहर...