चढ़ावा प्रकरण : पीएमओ और संघ प्रमुख से भी हो पूछताछ : कांग्रेस
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस के हमले तीखे होते जा रहे हैं। पार्टी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि इस मामले में बड़े मगरमच्छों को बचाने के लिए चंद मछलियों को चारा बनाया जा रहा है। पार्टी ने मांग की है कि इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े लोगों और आरएसएस प्रमुख से पूछताछ की जानी चाहिए। पार्टी प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने पत्रकारों से कहा कि चढ़ावा चोरी मामले में प्रधानमंत्री अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकते। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रस्ट में विशेष विचारधारा के लोगों को रखा गया और उन्होंने भाई-भतीजों को नौकरी पर लगवाया। इस मामले की सुई संघ प्रमुख की तरफ भी जाती है।
दान के 3116 करोड़ का हिसाब नहीं : उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी की रकम जितनी बताई जा रही है, उससे कहीं अधिक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.