नई दिल्ली, जुलाई 9 -- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कुछ 'बड़े लोगों' को बचाने का प्रयास हो रहा है। पार्टी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मुद्दे पर अपना रुख साफ करना चाहिए क्योंकि यह करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि चढ़ावे की चोरी सामने आने के बाद जमीन खरीद-निर्माण से जुड़ी कई बड़ी अनियमितताएं भी सामने आ रही हैं। इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री चुप हैं। कुछ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर बड़े मगरमच्छों को बचाने की कोशिश हो रही है। यह भी पढ़ें- चढ़ावा प्रकरण : पीएमओ और संघ प्रमुख से भी हो पूछताछ : कांग्रेस 50 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेगी पार्टी : जयराम ने बताया कि पार्टी इस मुद्दे पर 10 जुलाई से ...