चढ़ावा प्रकरण: आस्था के साथ धोखा हुआ: कांग्रेस
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- कांग्रेस ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में हेराफेरी पर सवाल उठाए और कहा कि देश आस्था से विश्वासघात के लिए भाजपा-आरएसएस को कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच, फॉरेंसिक ऑडिट, जवाबदेही तय करना और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पार्टी की मांगों को फिर से दोहराया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि प्रकरण का खुलासा हुए आज एक माह बीत चुका है, पर प्रधानमंत्री ने इस पर कुछ नहीं बोला है। उन्होंने दावा किया कि राम मंदिर के नाम पर राजनीति करने वालों की पोल अब हर रोज नए तथ्यों से खुल रही है। यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो चढ़ावा चोरी की जांच : डॉ. रागिनी नायक चढ़ावा चोरी के मामले में रोजाना लाखों रुपये गायब होने की बात मामले को रफा-दफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.