लखनऊ, जुलाई 8 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा बुध‌वार को कहा है कि अयोध्या के मंदिर से 'चढ़ावा, चंदा, दान चोरी' का समाचार समस्त विश्व में फैल चुका है। दुनिया के विभिन्न देशों में रहने वाला सनातनी भाजपा और उनके संगी-साथियों के कृत्यों से हो रही बदनामी की वजह से शर्मसार हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि सनातनी इसलिए आहत भी कि उन्होंने भी मंदिर में दान-चंदा भिजवाया था या स्वयं आकर चढ़ाया था। इस प्रकरण से सम्पूर्ण विश्व में सनातन समाज आक्रोशित है, क्योंकि धर्म के साथ देश को भी भाजपाई अधर्मियों के कारण अपयश का शिकार होना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- बाबा मंदिर में ऋषि ब्रह्मर्षि सांस्कृतिक मंच ने किया क्षमा याचना हवन अखिलेश ने कहा कि दुनिया भर के निवेशक भी अब अपना हाथ खींच रहे हैं क्योंकि...