अयोध्या, सितम्बर 24 -- चढ़ावा चोरी में एकल चार्जशीट देश के सबसे विस्तृत आरोप पत्रों में एक - 90 दिन में तैयार की गई 74 हजार पन्नों की विवेचना रिपोर्ट यह भी पढ़ें- रामलला के खजाने में रोज दो से तीन बार लगी सेंध, 105 वारदात सीसीटीवी में कैद अनुराग शुक्ला यह भी पढ़ें- 74 हजार पेज में मौजूद चढ़ावा चोरी की कहानी तय करेगी आरोपियों का दोष अयोध्या। भव्य राममंदिर का निर्माण ही नही यहां चढ़ावे की चोरी की जांच रिपोर्ट के पन्नों की संख्या भी दशकों तक चर्चा का विषय रहेगी, क्योंकि लगभग 74 हजार पन्नों की चार्जशीट देश के इतिहास की सबसे बड़ी एकल चार्जशीटों में से एक बन गई है। इससे पहले तमिलनाडू के सेलम में एक रियल स्टेट कारोबारी समेत 28 आरोपियों पर दर्ज एक मुकदमें में पंद्रह लाख से अधिक पन्नों की चार्ज शीट दाखिल की जा चुकी है। इस मामले में एक एक आरोपी को पच...