वाराणसी, जुलाई 7 -- वाराणसी। राममंदिर से चढ़ावा चोरी प्रकरण में कांग्रेस ने मंगलवार को 'सद्बुद्धि पदयात्रा' निकाली। दुर्गाकुंड स्थित तुलसी मानस मंदिर से निकली पदयात्रा सेनापति बनकटी हनुमान मंदिर तक पहुंची। यहां कांग्रेसजनों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धार्मिक आस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही से जुड़े नारे लगाए। कहा कि मंदिरों की गरिमा और श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। हनुमान चालीसा पाठ के बाद प्रभु हनुमान और प्रभु श्रीराम का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर देश, प्रदेश और समाज में सत्य, न्याय, सद्भाव और सुशासन की कामना की गई। सत्ता में बैठे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना भी की गई। यह भी पढ़ें- राम मंदिर प्रकरण पर कांग्रेस ने निकाली सद्बुद्धि य...