नई दिल्ली, अगस्त 4 -- राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अयोध्या से संसद तक पहुंचा विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को यूपी विधानसभा के अंदर तक पहुंच गया। अनुपूरक बजट पेश करने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण के दौरान भी विपक्षी दलों के विधायक वेल में आकर हंगामा मचाते रहे। इस दौरान स्पीकर सतीश महाना लगातार विपक्षी दलों को समझाते रहे लेकिन नारेबाजी जारी रही। इसी दौरान सीएम योगी के भाषण के दौरान फिरोजाबाद के जसराना से विधायक सचिन यादव ने पोस्टर लहराते हुए विरोध किया तो स्पीकर ने पहले रोका फिर विधानसभा की सदस्यता तक रद्द करने की चेतावनी दी। इसके बाद विधायक को पूरे सत्र के लिए निलंबित करते हुए मार्शलों से बाहर निकालने का आदेश दिया। इस पर मार्शलों से भी विधायकों की धक्कामुक्की हुई और सदन को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। मंगलवार को...