गोरखपुर, जुलाई 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के विरोध में पदयात्रा निकालकर विरोध जताया। यह पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर गोलघर स्थित काली मंदिर तक निकाली गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रभु श्रीराम करोड़ों देशवासियों की आस्था के केंद्र हैं, यदि उनके मंदिर के चढ़ावे में भी कथित चोरी और अनियमितताओं के आरोप सामने आते हैं तो यह केवल आर्थिक मामला नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा प्रहार है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस ने निकाली बुद्धि शुद्धि यात्रा जो लोग धर्म और आस्था के नाम...