चढ़ावा चोरी के खिलाफ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ
वाराणसी, जुलाई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। श्रीराम मंदिर (अयोध्या) में चढ़ावा चोरी के खिलाफ कांग्रेस आक्रामक है। अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर में मंगलवार को कांग्रेसियों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ किया। कार्यक्रम का संयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव संतोष चौरसिया और महानगर उपाध्यक्षद्वय मयंक चौबे एवं सतनाम सिंह ने किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि प्रथम चरण में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ सत्य, धर्म और आस्था की रक्षा के लिए किया गया। कहा कि यदि चढ़ावा चोरी में भाजपा या उससे संरक्षण प्राप्त लोगों की भूमिका है तो उन्हें कठोर दंड मिले। करोड़ों रामभक्तों की आस्था से जुड़े मामले में लीपापोती स्वीकार नहीं की जाएगी। यह भी पढ़ें- कांग्रेस का चढ़ावा चोरी प्रकरण के खिलाफ हनुमान चालीसा पाठ डॉ. राजेश गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.