चढ़ावा चोरी की सुप्रीम कोर्ट के जज से कराएं जांच
बांदा, जुलाई 6 -- बांदा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल ने सोमवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। जिला सचिव मदन पटेल की अगुवाई में डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा लूट की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराई जाए। नौ सूत्री ज्ञापन में पेपर लीक व बेरोजगारी का मुद्दा भी उठाया। कहा कि बेरोजगारी से तंग युवक आत्महत्या कर रहे हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य के बाजारीकरण पर रोक लगाने, डीजल, पेट्रोल व गैस की कीमतें घटाने, खनन पर रोक लगाने की मांग की। श्याम सुंदर सिंह एडवोकेट, जयकरण प्रजापति, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जिला मुख्यालय पर भाकपा के लोगों ने सौंपा पत्रक यह भी पढ़ें- विभिन्न मामले को लेकर भाकपा ने किया प्रदर्शन यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.