चढ़ावा चोरी करोड़ों लोगों की आस्था पर चोट: सांसद
रामपुर, जुलाई 6 -- रामपुर। सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से करोड़ों लोगों की आस्था को चोट पहुंची है। इन लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। वह रविवार को एक कार्यक्रम में मीडिया से रूबरू थे। सपा सांसद ने कहा कि जो लोग धर्म का नाम लेकर राजनीति कर रहे थे, उनके इस आचरण से देश के उन करोड़ों लोगों की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है जिन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा वहां दान किया था। वह पैसा खुर्द-बुर्द होना देश की जनता के जज्बात को आहत करता है। इससे साफ जाहिर है कि मौजूदा हुकूमत की निगरानी में ये सब गलत काम हो रहे हैं और सरकार से जनता का विश्वास उठ चुका है। सांसद ने सरकार को घेरते हुए कहा कि नीट के पेपर लीक से लेकर मंदिरों के पैसों के दुरुपयोग तक, सब वर्तमान सरकार की विफलता को दर्शाते हैं। अब देश की अवाम और युवा ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.