पलामू, मार्च 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बैरांव गांव के चढ़नवा टोले में निवास करने वाले 47 वर्षीय पेट्रोल पंप कर्मी धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी की बिजली करंट की चपेट में आने से शनिवार की देर शाम में मौत हो गई है। घटना के बाद परिजन धर्मेंद्र कुमार चंद्रवंशी को लेकर मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच पहुंचे जहां उन्हे मृत घोषित किया गया है। चढ़नवा स्थित मंदिर में दर्शन व परिसर में घुमने के बाद शौच के लिए निकले थे। इसी क्रम में जमीन पर गिरे बिजली तार की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई। एमआरएमसीएच टीओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है। मृतक मूल रूप से भुरकुंडा के रहने वाले थे।मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच स्थित टीओपी के प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के भाई रंजीत कुमार के अनुसार ...