बागपत, फरवरी 19 -- अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में गुरुवार को मेरठ जनपद के केची गांव से बारात आई हुई थी। बरात में चढ़त के दौरान एक युवक ने तमंचे से हर्ष फायरिंग करने के लिए तमंचा निकाला, तो तमंचे से गोली चल गई। गोली उसके पैर में जा लगी। गोली लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने युवक को बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। रामनगर गांव में गुरुवार को महेश चंद की बेटी की शादी थी। बारात मेरठ जनपद के केची गांव से आई थी। दोपहर को गांव में चढ़त शुरू हुई। चढ़त के दौरान बाराती डीजे पर बज रहे गानों पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान केची गांव के युवक वंश ने हर्ष फायरिंग के लिए तमंचा निकाला। इसी बीच तमंचे का ट्रिगर दब गया और उससे गोली चल गई। गोली वंश के पैर में लगी, जिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.