चढ़ते पारे से बढ़ा गुस्सा, हर तरफ मारपीट का किस्सा
फतेहपुर, मई 27 -- फतेहपुर। भीषण गर्मी और उमस का असर अब सिर्फ सेहत पर ही नहीं बल्कि लोगों के बर्ताव पर भी साफ दिखने लगा है। तपते मौसम के बीच लोगों का धैर्य इस कदर जवाब दे रहा है कि बात-बात पर गुस्सा, सड़क पर विवाद और घरों में मारपीट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। गर्मी के चलते दिमाग पर हावी हो रहे इस गुस्से का सबसे बड़ा गवाह यूपी-112 का रिकॉर्ड है। मार्च-अप्रैल तक जहां पुलिस के पास रोजाना औसतन 250 से 300 विवाद की कॉल आती थीं, वहीं मई के इस तपते महीने में यह आंकड़ा छलांग लगाकर प्रतिदिन 400 के पार पहुंच गया है। दौड़ती रहीं यूपी-112 की 78 गाड़ियां, बढ़ा दबाव
डायल-112 पर काम का दबाव डायल-112 टीमों पर भी काम का दबाव बढ़ा है। लगातार बढ़ रही कॉल के चलते पुलिस को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ रही है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती रिस्पांस टाइम कम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.