चढ़ते पारे के साथ शुरू हुई कटौती, दिन का सुकून व रातों की नींद गायब
कुशीनगर, अप्रैल 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम।अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही एक तरफ गर्मी अपना तेवर दिखा रही है तो दूसरी ओर बेतहाशा बिजली कटौती भी चालू हो गई है। पडरौना, रवींद्रनगर सहित अन्य शहरी क्षेत्रों में लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान हैं। इसके चलते बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं कर रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ताओं का सुकून छिनने लगा है।पडरौना एवं रविंद्रनगर विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती बढ़ गई है। सुबह, दोपहर या शाम कोई ऐसा समय नहीं है, जब बिजली न कट रही है। कभी फाल्ट के नाम पर तो कभी अन्य कारणों से बिजली काट दी जा रही है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों की हालत खराब हो जा रही है।हाटा यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में अघोषित विद्युत कटौती से बढ़ी परेशानी संवाद के अनुसार हाटा डिवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.