भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता एक तरफ चढ़ते पारा ने लोगों को परेशान कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ बिजली तार चोर के आतंक से आमलोग त्राहिमाम हैं। पिछले एक महीने में शहरी क्षेत्र में बिजली तार चोर गिरोह ने दर्जनों घरों में चोरी की है। हद तो यह है कि अभी तक इस गिरोह तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। बिजली तार चोरी की घटना के ताजा शिकार तिलकामांझी के विक्रमशिला कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक मिश्रा हुए हैं। उन्होंने घटना को लेकर केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि तीन अप्रैल की देर रात उनके घर के छज्जे पर चढ़कर चोर कॉपर तार काट ले गए जिसकी कीमत लगभग आठ हजार रुपये है। उन्होंने यह भी बताया है कि उनके घर में एक साल में बिजली तार चोरी की यह तीसरी घटना है।तार चोरी से परेशान लोग पहुंचे थे तातारपुर थानाबिजली तार चोरी से शहर के एक इलाके ...