मुंगेर, मई 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर के सदर प्रखंड अंतर्गत चड़ौन-सीताकुंड सड़क की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। वर्षों से उपेक्षा का शिकार यह महत्वपूर्ण सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम राहगीरों, बाइक चालकों और छोटे वाहनों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि, यह सड़क केवल एक ग्रामीण संपर्क मार्ग नहीं, बल्कि नौवागढ़ी क्षेत्र के लोगों के लिए सदर प्रखंड कार्यालय तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। प्रशासनिक कार्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक जरूरतों के लिए बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत और पुनर्निर्माण को लेकर अबतक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब एनएच-80 पर ...