मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, एक संवाददाता। हरिद्वार स्थित मानव सेवा धर्म, बाबा काली कमली सेवा संस्थान (शांतिकुंज), संत समाज एवं गणमान्य लोगों के सहयोग से गगन आयुर्वेदिक चिकित्सालय, हरिद्वार द्वारा जिले में विभिन्न स्थानों पर लगातार नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में मरीजों की जांच के साथ-साथ उन्हें नि:शुल्क परामर्श और दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।इसी क्रम में शुक्रवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के चड़ौन गांव स्थित सार्वजनिक चबूतरे पर संस्थान के वैद्य (चिकित्सक) संतोष पांडे द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुगर, पथरी, थायराइड, पैरालिसिस, अर्थराइटिस तथा ल्यूकोडर्मा सहित विभिन्न बीमारियों से पीड़ित करीब 50 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां प्रदान की गईं।मौके पर वैद्य संतोष...