घाटशिला, मई 18 -- घाटशिला। घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र स्थित खरसती गांव में वैशाख संक्रांति के अवसर पर शिव शक्ति क्लब की ओर से चड़क पूजा सह तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार की शाम संताली ड्रामा का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सोमेशचंद्र सोरेन शामिल हुए। विधायक सोरेन ने कहा कि झारखंड की कला और सभ्यता, संस्कृति को बचाये रखने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाना आवश्यक है। झारखंड की कला संस्कृति बचाने को लेकर राज्य सरकार प्रयासरत है। आने वाले दिनों में इसका स्वरुप देखने को मिलेगा। विधायक सोरेन ने आयोजन समिति की प्रशंसा की। उन्होंने आगाह किया कि सांस्कृतिक धरोहर को जिंदा रखने के लिए समुचित और सामूहिक रूप से सहयोग किया जाएगा।तीन दिवसीय कार्यक्रम में दू...