धनबाद, अप्रैल 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। झारखंड मूलवासियों के प्रमुख त्योहारों में से एक चड़क पूजा अपने चरम पर है। पर्व के दूसरे दिन भोक्ताओं ने उपवास किया। दिनभर निर्जल उपवास रहने के बाद शाम में नजदीकी शिव मंदिर पहुंचे। मनईटांड़ बस्ती के 400 भोक्ता मंगलवार की रात जनेऊ पहनकर और हाथों में बेंत लेकर रत्नेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। वहां घंटों पूजा अर्चना के बाद फूल खेला के अद्भुत अनुष्ठान की शुरुआत हुई। मंदिर प्रांगण में आम की लकड़ी जलाई गई। जलती लकड़ी से एक-एक कर सभी भोक्ता गुजरे और महादेव के प्रति अपनी निष्ठा प्रकट की। इस दौरान महादेव के समक्ष धुरा पर धुमने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- भोक्ता पर्व में शिव के उपासकों ने दिखाई भक्ति कल भोक्ता शरीर में कील चुभोकर खूंटे से बंधे 50 फीट ऊंचे धुरे पर घुमेंगे। रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ...