चट तलाक-पट निकाह! दुल्हन ने ससुराल-मायके और गांवभर में किया हाईवोल्टेज ड्रामा, 8 दिन में दूसरी शादी
संवाददाता, जून 11 -- यूपी के रामपुर में सैदनगर में एक दुल्हन का चट तलाक और पट निकाह हो गया। यहां तक कि 8 दिन में लड़की की दो बार शादी हो गई। पहली शादी के बाद लड़की ने अपने ससुराल, मायके और गांव में इतना ड्रामा रचा कि पंचायत बुलानी पड़ी। पंचायत के फैसले के बाद लड़की की रातों-रात दूसरी शादी करवा दी गई। बताया जा रहा है कि नव विवाहिता ने एक ही रात में पति से तलाक भी ले लिया और प्रेमी से हाथों हाथ निकाह भी कर लिया। सुहागरात में दूल्हे को नपुंसक बताकर दुल्हन ससुराल से भाग गई थी। प्रेमी के घर पहुंचकर नव विवाहिता ने शादी के लिए जमकर हंगामा किया था। पंचायत में प्रेमी, पति और पिता पक्ष से लोगों को बुलाया गया। पंचायत के बाद देर रात को पति से तलाक हुआ और प्रेमी से हाथों-हाथ निकाह करा दिया गया। यह भी पढ़ें- बुलडोजर से दुल्हन को लेने निकला दूल्हा; बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.