चट्टी-चौराहे पर कूड़ादान न होने से सड़क पर फेकते है कूड़ा
आजमगढ़, जून 6 -- आजमगढ़। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर में चट्टी चौराहों पर नगर पालिका की तरफ कूड़ादान न रखे जाने के आस-पास के लोगों को सड़क के किनारे कूड़ा फेकने को मजबूर होते है। वही इसे लेकर नगर पालिका प्रशासन ध्यान नही दे रही है। नगर के रोडवेज चौराहा,समौधी, अलीनगर, अमिलो आदि जगहों पर नगर पालिका परिषद की तरफ कूड़ादान नही रखा गया है। दुकानदार और आस-पास के रहने वाले लोग दुकानों और घरों से निकलने वाले कूड़े को घर के किनारे फेक दे रहे है। वही कूड़ा समय से न उठाने के कारण गंदगी से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। नगर के सुदामा गोड़,मोहम्मद सारिक,शिवगोविंद आदि ने नगर पालिका प्रशासन से चट्टी चौराहों पर कूड़ादान रखवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.