मिर्जापुर, अप्रैल 4 -- अहरौरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगल महाल गांव के पास शुक्रवार सुबह सड़क किनारे पत्थर के चट्टान में टकराकर साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा जख्मी हो गई। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि गुड फ्राइडे पर अवकाश के बावजूद छात्रा को नौंवी में दाखिले के लिए बुलाया गया था। पुलिस के समझाने पर परिजन शांत हुए। चुनार कोतवाली क्षेत्र के बेदउर निकरिका गांव निवासी 17 वर्षीय पिंकी कुमारी पुत्री रमेश ने इसी वर्ष आठवीं पास की थीं। शुक्रवार सुबह वह घर से साइकिल लेकर निकली। गांव निवासी अपनी सहेली 16 वर्षीय सुमन कुमारी पुत्री दिनेश साहनी के साथ बनइमिलिया गांव पारसनाथ शांति देवी स्कूल कक्षा नौ में दाखिला कराने जा रही थी। पिंकी साइकिल चला रही थी। जबकि सुमन पीछे बैठी हुई थी। जैसे ही पिंक...