गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 में गोरखपुर नगर निगम को सर्वोच्च स्थान दिलाने एवं जागरुकता बढ़ाने के लिए रविवार को वृहद स्तर का प्लॉग रन आयोजित हुआ। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रविवार की सुबह 8 बजे चटोरी गली इंदिरा बाल विहार गोलघर में आयोजित हुआ। महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने पार्षदों, विभागाध्यक्षों, जोनल अधिकारियों, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, जोनल सेनेटरी अधिकारी और मुख्य सफाई निरीक्षकों के साथ प्लॉग रन कर कचरा एकत्र किया। प्लॉग रन के इस आयोजन में काफी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम के जरिए स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूकता किया गया। श्रमदान में अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त प्रमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.