चटाक के दिहाड़ी मजदूर का वज्रपात से मौत, परिजनों का रो रोकर हाल बेहाल
रामगढ़, जुलाई 25 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा थाना क्षेत्र के चटाक निवासी पलटू करमाली पिता मंगर करमाली, 35 वर्ष का शुक्रवार की देर शाम अचानक वज्रपात होने से मौत हो गई। बता दें कि पलटू करमाली अपने घर चटाक से सुबह प्रतिनिदिन की तरह रामगढ़ काम करने गया था और शाम को काम के बाद घर वापस लौट रहा था। इसी बीच बारिश शुरू हो गई, इसके बाद वह गड़के स्थित एक मचान में बचने लगा। इसी बीच हल्की बारिश के साथ जोरों से वज्रपात हुआ और युवक इसके चपेट में आ गया और वहीं उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर प्रशासन ने बताया कि मृतक के परिजनों को आपदा प्रबंधन मद से मिलने वाली राशि मिलेगा। इधर युवक के मौत से परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.