जमशेदपुर, जून 20 -- लूट, छिनतई और मारपीट जैसी घटनाओं की आरोपी कुख्यात प्रिया उर्फ चटनी डॉन पर पुलिस अब सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए पुलिस उसके खिलाफ सीसीए लगाने की अनुशंसा करेगी। सोनारी थाना प्रभारी मधुसूदन डे के अनुसार प्रिया उर्फ चटनी डॉन के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, छिनतई, मारपीट और अन्य आपराधिक मामलों के कई केस दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण पुलिस ने उसे तड़ीपार करने की कार्रवाई शुरू की थी। हालांकि, तड़ीपार की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही प्रिया एक अन्य मारपीट के मामले में गिरफ्तार हो गई। उसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसके पुराने आपराधिक मामलों का भी ब्योरा जुटा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह...