हमीरपुर, मई 8 -- यूपी के हमीरपुर में एक शख्स ने केवल चटनी के लिए आत्महत्या कर ली। नातिन ने चटनी पीसने से मना किया तो उसके बाबा ने सल्फास घोलकर पी लिया। हालांकि परिवार वाले उसे अस्पताल भी ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बची। बताया जा रहा है कि नातिन के चटनी पीसने से इनकार करने की बात बाबा को इस कदर नागवार गुजरी कि सल्फास की गोलियां पानी में घोलकर पी लीं। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर सीएचसी भागे, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बीच रास्ते में ही वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मौदहा कस्बे के कुम्हारौड़ा मुहल्ला निवासी 60 वर्षीय वरदानी की पत्नी सुदामा करीब छह माह से बीमार चल रही हैं। शुगर की वजह से उनके पैर में हुआ एक जख्म ठीक नहीं हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.