गढ़वा, जनवरी 23 -- केतार, प्रतिनिधि। थानांतर्गत चटनियां डैम में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृत युवक के शव को पानी में तैरता देख चरवाहों ने गांव के लोगों को सूचना दी। सूचना के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। बाद में शव की शिनाख्त केतार गांव निवासी मल्लू राम के चालीस वर्षीय पुत्र मुन्ना राम के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक मुन्ना राम 14 जनवरी को संक्रांति मेला देखने के लिए खैरवा गांव जाने की बात कह कर घर से निकला था। जब शाम तक वह घर नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। परिजन तीन चार दिनों तक उसका पता करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। बाद में परिजनों ने केतार थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.