चटख धूप ने बढ़ाई तपिश, बाजारों में पसरा सन्नाटा
बलिया, मई 19 -- बलिया, संवाददाता। मई महीने का दूसरा पखवारा शुरू होने के साथ ही चटख धूप और लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर दिया है। सोमवार को आसमान से बरस रहे अंगार के बीच शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर लगे जाम के झाम में लोग घंटों कराहते दिखे और यातायात पुलिस मूक दर्शक बनी रही। सबसे अधिक परेशानी छुटटी के बाद स्कूली बसों के जाम में फंसने से उसमें सवार बच्चों होती दिखी। मौसम की तल्खी का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। आलम यह है कि डिहाईड्रेशन के मरीजों से सरकारी और निजी अस्पतालों के वार्ड पटे पड़े हैं। यह भी पढ़ें- आसमान से बरसे शोले, गर्म हवाओं ने झुलसाया सुबह के 11 बजे के बाद लोग घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से निकलने वाले लोग धूप से बचाव कर आवागमन करते दिखे। आज अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम 28 डिग्री रिकार्ड किया गया।दोपहर में सूर्य की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.