चटख धूप ने फिर बढ़ायी मुश्किलें, सड़क पर सन्नाटा
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। मौसम का मिजाज भी उतार चढ़ाव में चल रहा है। चार दिन बाद अब गर्मी ने फिर से तेवर दिखाने शुरू कर दिये हैं। पारा 35 पार चल रहा है। ऐसे में चटक धूप ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार की दोपहर सड़कों पर सन्नाटे जैसी स्थिति रही। हवाएं चलने से लू का भी हल्का अहसास होता रहा। जिस तरह से चटख धूप बढ़ रही है ऐसे ही रहा तो मौसम फिर तीखा होगा और लोगों को गर्मी फिर से परेशान करने लगेगी। चार दिन पहले जो बारिश हुई मौसम बिगड़ा उससे पारा 32 डिग्री के पास पहुंच गया था। यह भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग, 36 डिग्री के पार पहुंचा पारा ऐसे में लोगों ने चटक धूप और उमस भरी गर्मी के बीच बड़ी राहत महसूस की थी। अब एकदम फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह से सूर्यदेव की गर्मी लोगों को परेशान करती रही। दोपहर 12 बजे के बाद से धूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.