प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 14 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मौसम में चल रही उथलपुथल के बीच शनिवार को हुई बारिश के बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। रविवार को बादलों के बीच से सूरज बाहर निकले तो लोग पसीने से डूब गए। शहर में कपूर चौराहे के पास नाला निर्माण स्थल पर लोग दिन भर धूप में जाम के बीच परेशान रहे। पुरुषोत्तम मास के अंतिम सप्ताह आंधी और बारिश हुई। मंगलवार को आई आंधी में ध्वस्त बिजली व्यवस्था अभी तक पूरी तरह से पटरी पर नहीं आ सकी। शनिवार को फिर आंधी के बीच 34 मिली मीटर बारिश ने गर्मी से कुछ हद तक राहत दी थी। हालांकि बारिश थमने के बाद ही उमस बढ़ गई। रविवार को आसमान में बादल दिखे लेकिन दोपहर में धूप चटकी तो उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। प्रवक्ता भर्ती परीक्षा के कारण दोपहर में शहर के हाईवे से लेकर कई सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। हाईवे...