जौनपुर, जनवरी 11 -- जौनपुर। जनपद में चटख धूप के साथ रविवार के दिन का शुभारंभ हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को भी धूप हुई थी लेकिन सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई थी। रविवार की सुबह कोहरा बिल्कुल नदारद था और जैसे ही सूर्योदय हुआ सूर्य की तेज किरणों के साथ लोगों ने गर्मी का अनुभव किया। पिछले दो सप्ताह से चली आ रही ठंड और गलन से आज काफी राहत की उम्मीद की जा रही है। सुबह से ही पक्षियों का वह झुंड जो ठंड गलन और कोहरे से त्रस्त होकर चहचहाना बंद कर दिया था, कलरव करने लगा है। घोंसलों से निकल के पक्षी खुले आसमान में निकल गए हैं। बच्चे और युवा पतंग लेकर मैदान और छतों पर पहुंच गए हैं। अच्छी धूप होने से किसान पशुपालक समेत अन्य लोग खुश हो गए हैं। फसलें भी धूप पाकर मानो खिलखिला उठी हैं। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.