बदायूं, मई 3 -- जिले में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बाद मौसम के मिजाज में नरमी आई है। शनिवार को खिली चटक धूप के बावजूद तापमान में विशेष बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। हवाओं में नमी के कारण लू का असर कम रहा, जिससे आम जनजीवन और व्यापारिक गतिविधियों को बड़ी राहत मिली है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही धूप की तपिश पिछले दिनों की तुलना में काफी कम महसूस की गई, जिसके चलते दोपहर के समय भी सड़कों पर लोगों की आवाजाही बनी रही। गर्म हवाओं के न चलने से राहगीरों को लू के थपेड़ों से छुटकारा मिला। मौसम में आए इस सुखद बदलाव का सीधा असर स्थानीय बाजारों में देखने को मिला। लावेला चौक, कचहरी, बड़ा बाजार, नेहरू चौक, छह सड़का आदि इलाकों में ग्राहकों की चहल-पहल बढ़ी रही,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.