बुलंदशहर, मई 2 -- बारिश का दौर थमते ही मौसम ने तीखे तेवर दिखा रहा है। शनिवार को सूर्यदेव की तल्खी और चटक धूप के कारण जिलेवासी पसीना-पसीना हो गए। दोपहर के समय आसमान से बरसती आग ने सड़कों पर आवागमन कम कर दिया। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। रविवार और सोमवार को बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे तापमान में खासी गिरावट आने की उम्मीद है। शनिवार सुबह से ही खिली तेज धूप ने तपिश का अहसास कराना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। भीषण गर्मी और उमस के कारण लोग घरों और दफ्तरों में दुबकने को मजबूर दिखे। जरूरी काम से बाहर निकले लोग भी चेहरे और सिर को कपड़े से ढककर बचाव करते नजर आए। शाम ढलने के बाद ही लोगों को कुछ राहत मिल सकी। गर्मी बढ़ते ही बाजार में भी इसका असर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.