रांची, जून 18 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चटकपुर फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी मित्राजीत सिंह के घर से गुरुवार शाम लगभग पांच बजे अज्ञात चोर ने घुसकर मोबाइल और चार्जर चोरी कर लिया। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक युवक सीढ़ी के सहारे घर में प्रवेश कर गेट खोलकर मोबाइल, हेडफोन और चार्जर लेकर बाहर निकलता दिख रहा है। हालांकि इस मामले में रातू थाना को अभी तक सूचना नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...