रांची, मई 15 -- रातू, प्रतिनिधि। प्रखंड के चटकपुर पंचायत में शुक्रवार दोपहर आए तेज आंधी-तूफान ने कई घरों को नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण कई मकानों के एसबेस्टस उड़ गए, जिससे लोगों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी। पंचायत प्रतिनिधि राकेश कुमार ने बताया कि रीता देवी अपने परिवार के साथ घर में थीं, तभी अचानक तेज हवा से किसी दूसरे घर का एसबेस्टस उड़कर उनके घर पर गिर गया। इससे उनके घर का एसबेस्टस टूट गया और घर के अंदर सो रहे उनके पति चंद्रिका साव घायल हो गए। बच्चे बाल-बाल बच गए। रसोई में रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसी पंचायत के ब्रजेश कुमार के घर का एसबेस्टस भी आंधी में उड़ गया। मुखिया विक्की लोहरा ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार आंधी-तूफान आ रहा है, जिससे क्षेत्र के कई घर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को शीघ...