लखनऊ, फरवरी 20 -- यूपी बजट सत्र के दौरान विधानसभा में बोल रहे सीएम योगी नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय को धन्यवाद दिया और उनके सरल स्वभाव की भी तारीफ की। शिवपाल यादव द्वारा दिए गए बयान पर सीएम योगी ने माता प्रसाद पांडेय पर चुटकी ली। सीएम योगी ने कहा, आप तो पुराने समाजवादी हैं। आप समाजवादी आंदोलन के सबसे वरिष्ठ स्तम्भों की अंतिम वो पीढ़ी हैं, जिसने समाजवादी आंदोलन के अनुसार जीवन जीने का प्रयास किया है, जो और लोहिया चाहते थे। हां आपके पीछे शिवपाल यादव जैसे कुछ लठैत भी थे, जो उसके अनुसार जीने का प्रयास करते थे। नेता प्रतिपक्ष उम्र के हिसाब से आंकड़ों में घालमेल नहीं करेंगे। कभी-कभी संगत का प्रभाव होता है। चच्चू का प्रभाव आप पर आ गया है। सीएम योगी बोले, शिवपाल का श्राप माता प्रसाद जी को ना लगे, ये मेरी कामना है। विधानसभा में सीएम योगी ने कवि ...