चतरा, जून 30 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र की एक वर्षीय महिला ने अपने चाचा ससुर पर शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप एक पंचायत के पूर्व मुखिया बिनोद गंझू पर लगा है। पीड़िता ने इस संबंध में टंडवा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना में दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा है कि आरोपी के द्वारा पिछले पांच साल से यौन शोषण किया जा रहा था। पीड़िता का कहना है कि शादी से इंकार करने पर न्याय की गुहार लगाना पड़ा। इस मामले में टंडवा इंस्पेक्टर पप्पू शर्मा ने बताया कि इस मामले की जांच चल रही है।मुझे फंसाया जा रहा है : आरोपी पूर्व मुखियायौन शोषण के आरोपों से घीरे पूर्व मुखिया बिनोद गंझू ने महिला द्वारा लगाया गया आरोप को खारिज करते हुए इसे बेबूनियाद कहा है। पूर्व मुखिया का कहना है कि मुझे ...