नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- दिल्ली के हरि नगर इलाके में चचेरे भाई से शादी की जिद्द करने पर युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों 55 साल के मोहम्मद मनीर और उसके बेटे 19 साल के मेराज अली ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने हत्या की धारा में दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी मोहम्मद मनीर अपने परिवार के साथ तिहाड़ गांव में रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है। जबकि उसका बेटा मेराज अली एक निजी कंपनी में हेल्पर के तौर पर कार्यरत है। जांच में सामने आया है कि मृतका पिछले करीब दो सालों से अपने ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। यह युवक मृतका का रिश्ते में चचेरा भाई लगाता था। इस रिश्ते का परिवार लगातार विरोध कर रहा था और कई बार युवती को समझाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.