हापुड़, फरवरी 28 -- जनपद में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान मुन्नाभाई के परीक्षा देने का मामला सामने आया है। जिसके बाद शिक्षा विभाग में अफरातफरी मची हुई है। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड स्थित एसएसके इंटर कालेज में बने परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी के चचेरे भाई ने उसकी तीन विषयों की परीक्षा देकर पूरी व्यवस्था की पोल खोल दी। 25 फरवरी को चचेरे भाई के बीमार होने पर असली परीक्षार्थी प्रथम पाली में हाईस्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा देने पहुंचा। परीक्षा से संबंधित उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर किए जाने पर शक हुआ। पिछली तीन परीक्षाओं से संबंधित उपस्थिति पत्रक पर किए गए हस्ताक्षरों से परीक्षार्थी के हस्ताक्षर का मिलान किया तो सच्चाई सामने आ गई। पूछताछ में असली परीक्षार्थी ने सच्चाई बताई। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.