जयपुर, जुलाई 13 -- सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की हत्या करा देने की आरोपी आयुषी के मामा की ओर से उस पर नए और सनसनीखेज आरोप लगाए जा रहे हैं। एक तरफ जहां आयुषी के मामा राकेश शर्मा ने अपने जीजा की मौत के मामले में भी भांजी की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की तो अब उनकी तरफ से लिव इन रिलेशनशिप वाला चौंकाने वाला आरोप लगाया गया है। राकेश शर्मा के वकील चंद्र प्रकाश शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान आरोप लगाया कि आयुषी और उसका चचेरा भाई बलराम शर्मा लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और दोनों शादी करना चाहते थे। प्रताप नगर के रवींद्र नगर में रहने वाली आयुषी की मां नीरज शर्मा (45) को 3 जुलाई को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनकी मौत हो गई थी। नीरज के भाई राकेश शर्मा ने परिवार के कुछ लोगों को पर शंका जाहिर...