उन्नाव, अप्रैल 9 -- पुरवा, संवाददाता। महिला ने चचेरे भाई के खिलाफ कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने आरोप लगा कर शिकायती पत्र दिया है। कस्बा के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला ने एसपी जय प्रकाश सिंह को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई उसके साथ काफी दिनों से छेड़छाड़ कर शादी करने का दबाव बना रहा था। जिससे परेशान होकर परिजन ने उसकी शादी नवंबर 2025 में शुक्लागंज में कर दी। लेकिन इसके बाद भी यह युवक मोबाइल पर फोन व मैसेज कर शादी तुड़वाने व अपने साथ शादी करने का दबाव बनाता रहा। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इस युवक से इंटरनेट मीडिया पर भी गलत पोस्ट डालकर बदनाम किया जा रहा है। जिससे ससुराल वालों ने मायके भेज दिया है। थाना प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.