चचेरे भाई ने 12 साल के मासूम की गला रेतकर की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव
संवाददाता, मई 9 -- UP News: यूपी के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बिसवां के शहरी सराय में चचेरे भाई ने 12 साल के अल्तमश की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव बेड के नीचे डाल कर दो बक्शा लगाकर छिपा दिया। इसके बाद घर पर ताला लगाकर वह भाग गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस चचेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। सरायं के रहने वाले हमीद का बेटा 12 साल का बेटा अल्तमश कक्षा चार में पढ़ता था। अल्तमश शुक्रवार शाम को अचानक घर से लापता हो गया। आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की पर अल्तमश का कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हमीद के भाई मोहम्मद कमर का मकान भी कुछ दूरी पर बना है। मो. कमर और उनकी पत्नी बें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.