फतेहपुर, मार्च 5 -- थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बुधवार की शाम परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर घर पर सो रहे थे। देर रात 11 बजे परिवारिक चचेरा भाई बुरी नीयत से महिला की सो रही 19 वर्षीय बेटी को बलपूर्वक घसीट कर सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। जैसे ही युवती जोर-जोर से चिल्लाई परिवारिक जनों की नींद खुल गई। परिवारिक जन युवक को पकड़ना चाहा युवक मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त नहीं है फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...