कन्नौज, मार्च 29 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र में पारिवारिक दावत के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि चचेरे भाई ने युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ऊलर निवासी संजीव कुमार जाटव पुत्र ज्ञान सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च को उनके परिवार में दावत का आयोजन था, जिसमें वह शामिल हुए थे। इसी दौरान झंडा चढ़ाने के समय उनके चचेरे भाई मोहित पुत्र राम रतन ने बिना किसी वजह के गाली-गलौज शुरू कर दी। जब संजीव ने इसका विरोध किया, तो आरोपी मोहित ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मारपीट में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलि...