चचेरे भाई ने फोन कर घर से बाहर बुलाया, फिर कनपटी में सटाकर मार दी गोली; बिहार के सीवान में सनसनी
सीवान, मई 28 -- Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली नया टोला गांव में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या का आरोप किसी बाहरी पर नहीं, बल्कि मृतक के सगे चचेरे भाई पर लगा है, जिसने फोन कर उसे धोखे से बाहर बुलाया और कनपटी में पिस्टल सटाकर ट्रिगर दबा दिया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया है और परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन है।पिता की बीमारी की खबर सुनकर विदेश से लौटा था मृतक गुड्डू प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जसौली नया टोला निवासी सुभाष सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुड्डू विदेश में रहकर मजदूरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.