बांदा, अप्रैल 21 -- बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोर ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए तीन वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म किया। उस वक्त बच्ची दरवाजे पर खेल रही थी। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे दरवाजे पर ही रोते हुए छोड़ गया। बच्ची को तकलीफ हुई और गुप्तांग में दर्द से छपटाई तो मां को जानकारी हुई। लोकलाज के भय से मां कई दिनों तक चुप रही। मंगलवार सुबह उसने थाने में बच्ची के साथ पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 14 अप्रैल की शाम सात बजे तीन वर्षीय बच्ची दरवाजे के पास खेल रही थी और घर के लोग खाना बनाने व अन्य काम में व्यस्त थे। यह भी पढ़ें- किशोरी से छेड़छाड़ में अभियुक्त को तीन साल की जेल तभी देवर का दस वर्षीय बेटा आया और उसे टॉफी का लालच देकर सुनसान जगह ले गया। वहां ...