सीतापुर, मई 9 -- बिसवां, देहात, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के बिसवां के शहरी सराय में चचेरे भाई ने अल्तमश (12) की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव बेड के नीचे डाल कर दो बक्शा लगाकर छिपा दिया। इसके बाद घर पर ताला लगाकर वह भाग गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर बिसवां पुलिस चचेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। बिसवा के शहरी सरायं निवासी हमीद का बेटा अल्तमश (12) कक्षा चार में पढ़ता था। अल्तमश शुक्रवार शाम को अचानक घर से लापता हो गया। आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की पर अल्तमश का कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हमीद के भाई मो. कमर का मकान भी कुछ दूरी पर बना है। मो. कमर और उनकी पत्नी बेंगलुरु में रहती हैं। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.